✍️✍️ HEINOUS CRIME में अभियूक्त को मिली जमानत



""बचाव पक्ष की ओर से अदालत में अधिवक्ता अरुण कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार जायसवाल, राजीव रंजन श्रीवास्तव, दीप दर्शन प्रजापति ने पक्ष रखा""


वाराणसी: विशेष न्यायालय (एससी/एसटी) एक्ट के न्यायाधीश राकेश पांडेय की अदालत ने थाना शिवपुर में दर्ज हिनियस क्राइम के एक मामले में अभियुक्त सैफ अली पुत्र मुमताज निवासी इंदरपुर कॉलोनी थाना शिवपुर जिला वाराणसी को अंतर्गत धारा 147, 307, 308, 323, 504, 506 आईपीसी एवं धारा 3(1)(द), 3(1)(घ), 3(1)(v) अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम में जमानत दे दी। बचाव पक्ष की ओर से अदालत में अधिवक्ता अरुण कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार जायसवाल, राजीव रंजन श्रीवास्तव, दीप दर्शन प्रजापति ने पक्ष रखा।

👉अभियोजन के अनुसार वादी मुकदमा सोनू कुमार पुत्र स्व राजेंद्र प्रसाद सोनकर निवासी परमहंस नगर इंद्रपुर थाना शिवपुर जिला वाराणसी ने दिनांक 19 जनवरी 2023 को थाना शिवपुर जिला वाराणसी पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 17 जनवरी 2023 को रात्रि के मेरा सगा भाई लक्ष्मण सोनकर जो शिवपुर चुंगी पर सड़क के किनारे ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता है जब रात्रि के 10 बजे के बाद वह घर नहीं आया तो वह अपने भाई के खोज खबर लेने के लिए अपने मोटरसाइकिल से सेंट्रल जेल रोड पर जहां पर जेल पुलिस का नया आवास बना है मोटरसाइकिल की रोशनी दो व्यक्तियों पर पड़ी जिनका नाम क्रमशः सैफ अली पुत्र मुमताज अली व रज्जब पुत्र गुड्डू इट,पत्थर व लोहे की राड से प्रार्थी के भाई की हत्या करने की नीयत से सर पर प्राण घातक हमला कर रहे थे यह देखकर मैं जब वहां पहुंचा तो उपरोक्त विपक्षिगण प्रार्थी को अटीक खटीक माधरचोद भोसड़ी के लक्ष्मण का भाई आ गया उपरोक्त विपक्षिगण यह कहते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर प्रार्थी के भाई की जेब से सब्जी विक्रय किया हुआ लगभग 8000 रूपए विपक्षियों द्वारा निकाल लिया गया। उसके मारने पीटने से उसका भाई मरणासन अवस्था में अचेत मिला, प्रार्थी ने अपने भाई को देखा कि सर में कई जगहगहरा चोट लगने की वजह से खून बह रहा था प्रार्थी यदि समय पर ना पहुंचा होता तो उपरोक्त विपक्षियों द्वारा प्रार्थी के भाई की हत्या करने की मनसा थी प्रार्थी ने अपने भाई को दीनदयाल हॉस्पिटल ले गया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां प्रार्थी की भाई की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।




Post a Comment

Previous Post Next Post