बचाव पक्ष की ओर से अदालत मे अधिवक्ता श्रीकांत प्रजापति व प्रभु नारायण यादव ने पक्ष रखा
वाराणसी: अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वाराणसी साकेत मिश्रा की अदालत ने थाना मण्डुवाडीह में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट मे अभियुक्त राम जी निवासी सलारपुर, सारनाथ की ओर से प्रस्तुत जमानत प्रार्थना-पत्र को स्वीकार करते हुए जमानत दे दी। बचाव पक्ष की ओर से अदालत मे अधिवक्ता श्रीकांत प्रजापति व प्रभु नारायण यादव ने पक्ष रखा।

