✍️✍️ मेकमाईट्रिप चेयरमैन सहित तीन अन्य पर मुकदमा दर्ज

 


वाराणसी: न्यायालय के आदेश पर थाना सारनाथ मे मेकमाईट्रिप के फाउंडर व चेयरमैन दीप कालरा, कोफाउंडर राजेश मांगो सहित कंपनी के अनुबंधित ड्राइवर गणपत नगर कालोनी अकथा पहड़िया निवासी अनुज कुमार पांडेय व वाहन चालक बेलदारगंज, जमानियां (गाजीपुर) निवासी नवीन यादव के खिलाफ अंतर्गत धारा 279,337,338,392,420 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। 

👉बता दे की शिकायतकर्ता विनय राम रख्यानी ने न्यायालय में 156 (3) के जरिए उपरोक्त के खिलाफ प्रार्थना पत्र दाखिल किया था जिस पर न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय के द्वारा थाना सारनाथ को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया था।

👉प्रकरण के मुताबिक कमला नगर, सिगरा निवासी विनय राम रख्यानी अपनी मंगेतर स्वाति कुमारी को बेतिया, चंपारण (बिहार) जाने के लिए कार बुक किया। स्वाति कुमारी के मोबाइल पर बुकिंग कंपनी के आईडी से वाहन नंबर यूपी 65 एफटी 7319 व चालक अनुज कुमार पांडेय का नाम आया। लेकिन आशापुर स्थित एक होटल पर यूपी 62 एवी 0101 का वाहन लेकर आया और उस वक्त चालक ने अपना नाम अनुज कुमार पांडेय बताया। स्वाति वाहन में बैठ गई। इसके बाद अनुबंधित कंपनी का ड्राइवर अनुज कुमार पांडेय की जगह नवीन यादव बताया। इसके बाद चालक नवीन यादव ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर हरखौली, थाना-लार, जिला देवरिया में वाहन दुर्घटनाग्रस्त कर देता है। इसमें गंभीर रूप से स्वाति घायल हो जाती है। घायल होने का फायदा उठाकर वाहन चालक नवीन यादव महिला के हैडबैग सहित 16 हजार रुपया नकद व सारे आभूषण लेकर भाग गया।






Post a Comment

Previous Post Next Post