✍️✍️ 50 लाख रुपए रंगदारी मांगने का मामला, आरोपी को मिली जमानत


वाराणसी: प्रभारी जिला जज अनिल कुमार पंचम की अदालत ने 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपित अमित यादव उर्फ कपिल यादव निवासी जैतपुरा को जमानत दे दी।

""अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अनुज यादव, चंद्रबली पटेल व कृष्णा यादव ईलू ने पक्ष रखा""

👉 अभियोजन पक्ष के अनुसार पंचशील नगर कालोनी, महमूरगंज निवासी अंकित मेहरा ने 24 जनवरी 2024 को सिगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि 17 जनवरी 24 से 2 अज्ञात नंबर 9145843339 व 9216768943 से उसके व उसके पत्नी के नंबरों पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन किया जा रहा है और उससे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। साथ ही रंगदारी न देने पर उसे तथा उसके परिवार को गोली मारकर हत्या करने की बात कही जा रही है। जिसके चलते वह तथा उसका परिवार बहुत डरा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से उक्त नंबरों वाला मोबाइल फोन भी बरामद किया था।

Comments

Popular posts from this blog

✍️✍️ अधिवक्ता पर दरोगा का जानलेवा हमला, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती – वकीलों में उबाल

✍️✍️ बार के अभियान में कुछ पकड़े गए, कुछ चेकिंग देख कुर्सी छोड़ हुए फरार

✍️✍️ कचहरी परिसर में काली कोट पहने लोगों ने दरोगा को पीटा, बढ़ा तनाव, प्रशासन अलर्ट