वाराणसी: पारिवारिक जमीन का कब्जा किये जाने के विरोध पर गैंगरीन जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित वरिष्ठ अधिवक्ता व विधिक पत्रकार घनश्याम मिश्र के घर में घुसकर जिस स्थान पर घाव था उस पर हमला किया गया, घर में लग रही सीढ़ी के पत्थर तोड़ दिया गया उनकी पत्नी के साथ अभद्रता करते हुए गले में पहने सोने की चेन छीनने के बाद गाली गलौज करते हुए जान मारने की धमकी दी गई, यह घटना दो मई की शाम 5 बजे घटी, पत्रकार ने तत्काल चौबेपुर एसओ को सूचना दी, एसओ ने आवेदन मांगे फिर मामले को देखने की बात कही, तत्काल साढ़े पांच बजे तहरीर दी गई फिर भी कुछ नहीं किया गया।
👉 आरोप हैं कि उलटे विपक्षी महिला से तहरीर को लेकर पत्रकार और उनके 3 पुत्रो पर विपक्षी की साजिश में आकर घर में घुसकर मारपीट का मामला 3 मई की रात को पुलिस ने दर्ज कर लिया। इस बात कि जानकारी ज़ब अधिवक्ता को शनिवार को मिली तब सेंट्रल बार का प्रतिनिधिमंडल संयुक्त पुलिस आयुक्त एजीलरसन से मिला तब उन्होंने चौबेपुर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। जिस पर इस मामले में पुलिस द्वारा 4 मई देर रात 392,323,504,506,427,452 आईपीसी में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
👉 अधिवक्ता का आरोप है विपक्षी महिला पल्ल्वी गांव के ही स्कूल में लगभग 20 वर्षो से तैनात है आबादी कि पारिवारिक जमीन जो अधिवक्ता की देखरेख में थी उसपर नाद और खूटा गाड़कर कब्जा करने का प्रयास करने लगी ज़ब विरोध किया गया तब उसका पति सुरेश व दो देवर चंद्रशेखर व अमित अधिवक्ता के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे अधिवक्ता की गैंगरीन के घाव पर जानबूझकर हमला किया और पत्नी के साथ अभद्रता करते हुए सिकड़ी छिनकर गाली गलौज देते हुए जान मारने की धमकी देते हुए भग गए। घटना की जानकारी मिलने पर सेंट्रल बार अध्यक्ष मुरलीधर सिंह महामंत्री सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय,रंजन मिश्र, आशीष सिंह,प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, शिवपूजन सिंह गौतम, विकास श्रीवास्तव आदि ने विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।



