वाराणसी: सत्र न्यायालय के न्यायाधीश संजीव पांडेय की अदालत ने थाना राजातालाब में दर्ज बलात्कार, दहेह, मारपीट गाली गलौज जैसे मामले में अभियुक्त सागर जायसवाल पुत्र दिलीप जायसवाल निवासी दनियालपुर सारनाथ वाराणसी को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
""बचाव पक्ष की ओर से अदालत में अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार ने पक्ष रखा""
👉संक्षेप में अभियोजन कथानक के अनुसार वादिनी का विवाह दिनांक 30/04/2021 को हुआ था वादिनी के गर्भवती के दौरान वादिनी का पति विवेक कुमार जायसवाल व वादिनी के सास पूनम जायसवाल ससुर दिलीप जायसवाल तथा वादिनी के जेठ सागर जायसवाल द्वारा बिना किसी गलती के दान दहेज व चार पहिया वाहन तथा घर के सभी सदस्यों के लिए सोने की चेन की मांग करते हुए मारा पीटा जाने लगा। दिनांक 08/02/2022 को वादिनि ने एक पुत्र को जन्म दिया वादिनी के ससुराल वालों द्वारा इस बात पर भी गाली दी जाने लगी कि वादिनी के पुत्र पैदा होने की खुशी में वादिनी के मायके वालों द्वारा उपहार क्यों नहीं दिया गया कोई ना कोई बहाना बनाकर वादिनी को मारते पीटते थे व दहेज की मांग करते थे। वादिनी को विवेक द्वारा अप्राकृतिक शारीरिक संबंध स्थापित करने का भी दबाव बनाया गया जिसका वह विरोध किया परंतु विवेक द्वारा जोर जबरदस्ती कर अप्राकृतिक संबंध बनाया गया इसी बीच वादिनी दोबारा गर्भवती हुई इस बात की सूचना जब वादिनी के ससुराल वालों को हुई तो वादिनी के पति सास ससुर और जेठ द्वारा बच्चे को गिराने का दबाव बनाए जाने लगा वादिनी ने सभी बातों को अनसुना कर दूसरे बच्चों को जन्म देने का फैसला किया उसके इस फैसले से ससुराल पक्ष बहुत नाराज थे वादिनी के जेठ द्वारा भी वादिनी के साथ जोर जबरदस्ती किया गया वादी इन सभी घटनाओं को अपने माता-पिता से भी बताने में शर्म महसूस कर रही थी परंतु वादिनी के माता-पिता के सहयोग तथा हिम्मत देने पर वादिनी ने अपनी आपबीती सुनाई और अपने माता-पिता तथा मौसा व मामा के साथ थाने पर शिकायत की। लेकिन वहां पर वादिनी की कोई सुनवाई नहीं हुई बल्कि वादिनी को अपने ससुराल जाने के लिए बोला गया जब वादिनी अपने माता-पिता मौसा व मामा के साथ अपने ससुराल पहुंची तो उक्त सभी लोगों को वादिनी के सास द्वारा पता चला कि वादिनी के पति विवेक की शादी दोबारा पल्लवी नामक लड़की से कर दी गई है।



