✍️✍️ धोखाधड़ी से फर्जी आधार कार्ड बनवा कर राजस्थान में शादी कराने के मामले में अभियुक्ता की अग्रिम जमानत मंजूर


वाराणसी: अपर सत्र न्यायालय के न्यायधीश अवधेश कुमार की अदालत ने महिला थाना में दर्ज लड़की के शादी कराने को लेकर उसकी मां व पुत्री के साथ धोखे के मामले में लोहता निवासिनी अभियुक्ता महिमा उर्फ मेमि देवी पत्नी स्व हलचल उर्फ हरि उर्फ हरिश्चंद्र की ओर से प्रस्तुत अग्रिम जमानत अर्जी को स्वीकार कर अग्रिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। 

""बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता श्रीकान्त प्रजापति व संजय कुमार विश्वकर्मा ने पक्ष रखा""


👉 अभियोजन के अनुसार वादी अनवर खान ने प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज कराया की वह गाजीपुर का निवासी है हाल पता काशीराम आवास शिवपुर वाराणसी में है गरीब वर्ग से है  उसकी नाबालिक पुत्री जिसकी उम्र 17 वर्ष है। प्रार्थी एक फर्जी मुकदमे में जेल में बन्द था। जिसके कारण परिवार अकेला हो गया था। प्रार्थी की पुत्री अपने माता के साथ वाराणसी आवास में रहती थी। प्रार्थी की पत्नी पुत्री की शादी के लिए नटशाही बाबा पर जाकर मन्नत मांगने जाती थी जहा एक महिमा नामक महिला से मुलाकात हुई जो अपने आप को गाजीपुर की निवासी बताई और ससुराल का पता लोहता वाराणसी बताया। उसने अपना मोबाइल नंबर भी दिया उक्त महिला ने प्रार्थी के पत्नी को दशाश्वमेध लेकर गई और कुछ लोगो से मिलवाया मुलाकात में कुंती देवी नामक महिला ने कहा कि उसने अपनी दो पुत्री का विवाह राजस्थान किया है तुम्हारे पुत्री के लिए हम लोग राजस्थान में लड़का देख कर हम लोग बता देगे कुछ दिन बाद उक्त लोगो ने लड़का देखने की बात कही और राजस्थान आकर देखने को कहा दिनाक 5/8/2019 को राजस्थान जाकर उनके बताए गए स्थान पर जा कर लड़के को देखा उक्त लोगो के दवाब बनाने पर हिंदू रीति रिवाजों से मजबूरी और गरीबी के कारण दिनाक 13/8/2019 को अपनी पुत्री की शादी करनी पड़ी लड़के वालों ने लड़की का नाम बदलकर हिंदू  नाम रख दिया प्रार्थी की पत्नी और महिमा बनारस आ गई। दिए गए फोन नम्बर पर पुत्री से बात नही हो पाई। मेरे जेल से बाहर आने के बाद पत्नी ने सारी बाते बताई हमने पुत्री से संपर्क करना चाहा लेकिन नही हो पाया। दिनाक 3/1/2020 को राजस्थान जाने पर उक्त लोगो ने कहा की तुमारी लड़की दूसरी जगह चली गई है। हम नही जानते कहा हैं महिमा हम लोगो से 80,000 रूपये लेकर गई है। हम लोग दो लाख रूपए में तुम्हारी लड़की की दूसरी शादी कर दिए है थाना पुलिस में जाओगी तो यहां से जिन्दा नही जा पाओगी और तुम्हारे लड़की को भी मार देगे ।




Post a Comment

Previous Post Next Post