वाराणसी: आगामी 13 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी की दृष्टिगत माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्रकरण वाराणसी संजीव पांडेय के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी लोक अदालत /अपर जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार पंचम की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई । जिसमें शासन व बैंक के प्रमुख अधिकारीगण शामिल हुए।
👉 बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा सभी विभागों को अधिक से अधिक वाद को चिन्हित कर निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया गया । यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जनपद न्यायाधीश विजय कुमार विश्वकर्मा द्वारा दी गई ।


