✍️✍️ Election commission को विधि प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र ने भेजा EMAIL, जानिए क्या लिखा इलेक्शन कमीशन को......


VARANASI: आगामी 1 जून को अंतिम चरण का मतदान होना है। चुनाव मतदान के पूर्व पार्टियों द्वारा अपने प्रत्याशियों के हक में वोट मांगने और बयान बाजी का सिलसिला जारी है,एक तरफ आखिरी चरण के चुनाव नजदीक आते ही प्रत्याशियों में सरगर्मी बढ़ी है तो वहीं दूसरी ओर चुनाव के पूर्व मौसम में गर्मी का मिजाज भी 47-48 डिग्री तक जा पहुंचा।

 

👉तापमान में लगातार डिग्री के बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र की ओर से निर्वाचन आयोग भारत को ईमेल भेज कर मतदान का समय शाम के समय को बढ़ाने का निवेदन किया गया है, जिसका संज्ञान निर्वाचन आयोग द्वारा लिया जा चुका है। 


👉Email में लिखा गया की वाराणसी में टेंपरेचर इन दिनों 47- 48 डिग्री के आसपास है और मौसम विभाग ने भी दोपहर 12 से 3 के बीच में घर से बाहर निकलने के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। अत्यधिक गर्मी के कारण मतदान के प्रतिशत पर असर पड़ सकता है,इसलिए भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र के संयोजक शशांक शेखर त्रिपाठी द्वारा निर्वाचन आयोग को मतदान का समय शाम में बढ़ाने का निवेदन किया गया है,ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में मदद मिले।




Post a Comment

Previous Post Next Post