👉 इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय एके श्रीवास्तव, मोटर दावा दुर्घटना न्यायालय के पीठासीन अधिकारी अश्वनी कुमार दुबे, अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, परमानेंट लोक अदालत के अध्यक्ष संतराम तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल ऑफिसर अपर जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार पंचम एवं जनपद के सभी न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जनपद न्यायाधीश विजय कुमार विश्वकर्मा द्वारा दी गई।
👉जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जनपद न्यायाधीश विजय कुमार विश्वकर्मा द्वारा यह भी बताया गया की लोक अदालत की तैयारी को दृष्टिगत रखते हुए आज प्रशासन और बैंक की समीक्षात्मक बैठक भी आहूत की गई, जिसमें लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को निस्तारण किए जाने पर बल दिया गया, होने वाले वादों की समीक्षा की गई तथा सभी विभागों को अधिक से अधिक वादों के निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया ।



