✍️✍️ न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

 

वाराणसी: उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर सोमवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहे। वही वाराणसी कचहरी में भी इसका असर रहा। वाराणसी कचहरी के द्वय बार के पदाधिकारीयो के मौजूदगी में साधारण सभा की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गाजियाबाद के प्रकरण को लेकर आज संपूर्ण दिवस न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। साधारण सभा में प्रस्ताव पारित होने के उपरांत सैकड़ो की संख्या में अधिवक्तागण परिसर में घूम कर नारेबाजी की व विरोध प्रदर्शन प्रकट किया। विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सेंट्रल बार अध्यक्ष मुरलीधर सिंह व सेंट्रल बार महामंत्री सुरेंद्रनाथ पांडेय व बनारस बार महामंत्री कमलेश कुमार यादव संग सैकड़ो अधिवक्तागण जुलूस में मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post