✍️✍️ बैनर पोस्टर 3 दिसंबर तक नहीं हटे तो रद्द होंगे नामांकन पत्र


वाराणसी: सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2025 की घोषणा होते ही कलेक्ट्रेट परिसर में  आचार संहिता लागू हो गयी। जिसके लिए प्रत्याशियों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं कि उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही, परिसर में जिन जिन प्रत्याशियों ने प्रचार के लिए अपने अपने, पोस्टर बैनर लगाए हैं उनको अपने खर्च से 3 दिसंबर शाम समय 5 बजे तक हटाना होगा। 



ऐसा ना करने पर जिन लोगों के पोस्टर परिसर अथवा बाहर, लगे हुए पाया गया तो उनके नामांकन, निरस्त कर दिया जाएगा, इस बात की घोषणा चुनाव समिति की बैठक के बाद एल्डर कमेटी के चेयरमैन विजय नारायण सिंह "लल्लू बाबू" ने की है।  



👉 बैठक में सभाजीत  सिंह, प्रमोद कुमार  पाठक, झारखंडे पटेल, श्याम बिहारी सिंह, विन्ध्याचल  चौबे,बृजेश मिश्रा, उपस्थित थे।






Post a Comment

Previous Post Next Post