✍️✍️❓❓BBA चुनाव 2025 UPDATE:चुनाव पूर्व सहायक चुनाव अधिकारी संग हुई बैठक, तत्पश्चात बैनर पोस्टर पर हुई कार्यवाही❓❓

 

वाराणसी: दी बनारस बार एसोसिएशन, वाराणसी के वार्षिक चुनाव 2025 को लेकर बुधवार को एल्डर कमेटी द्वारा सहायक चुनाव अधिकारी संग बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक चुनाव एल्डर कमेटी के चेयरमैन अशफाक अहमद की अध्यक्षता में हुई, जिसमें वरिष्ठ समिति सदस्य क्षत्रधारी सिंह ने बताया कि दी बनारस बार एसोसिएशन, वाराणसी का चुनाव 20 दिसंबर को सुबह 10 से 4 बजे तक होना है।बनारस बार एसोसिएशन में कुल 5367 अधिवक्ता मतदान करेंगे, जिसमें से आजीवन सदस्य 3457 व साधारण सदस्य 1910 हैं।


 मतदाताओ को मतदान देते समय बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी सीपीओ कार्ड या सीपीओ प्रमाण पत्र का मूल प्रति दिखाना अनिवार्य होगा। मोबाइल से खींचा गया सीपीओ कार्ड या प्रमाण पत्र का फोटो या फोटोकॉपी मान्य नहीं होगा। बाहरी व्यक्ति परिसर में चुनाव प्रचार प्रसार करते हुए पाए गए तो उनपर भी विधिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

👉 बैठक के बाद एल्डर कमेटी के वरिष्ठ समिति सदस्य क्षत्रधारी सिंह व धर्मेंद्र नाथ शर्मा 'गुड्डू' के नेतृत्व में चुनाव पूर्व परिसर में लगे बैनर पोस्टर को भी हटवाया गया।






Post a Comment

Previous Post Next Post