"" बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता जुनैद जाफरी ने पक्ष रखा ""
👉 अभियोजन के अनुसार प्रार्थी आरक्षी शैलेश PNO No 212764602 थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी में तैनात है। दिनांक 4.12.24 को मैं व पी.आर.डी. राजेश कुमार धारा 170 BNSS में गिरफ्तार अभियुक्त शुभम चौधरी पुत्र राघवेन्द्र चौधरी R/O K 29/38 गणेश दीक्षित लेन कमलेश्वर गली चौखम्भा थाना कोतवाली जनपद वाराणसी को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट/सहायक पुलिस आयुक्त नगरीय क्षेत्र पुलिस लाइन द्वितीय कमिश्नरेट वाराणसी के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। जहां से अभियुक्त शुभम चौधरी उपरोक्त का रिमाण्ड माननीय न्यायालय द्वारा स्वीकृत किया गया था। अभियुक्त शुभम चौधरी को लेकर मैं व पी.आर.डी. राजेश कुमार आटो से जिला कारागार गेट के पास लेकर पहुंचे इसी बीच अभियुक्त शुभम चौधरी उपरोक्त चकमा देकर फरार हो गया। जिसका मेरे द्वारा पीछा किया गया किन्तु संकरी गली में वह कही छिप गया। जिसकी सूचना उच्चाधिकारीगण को उचित माध्यम से दी गयी है।


