✍️✍️ हत्या के प्रयास का मामला,अग्रिम जमानत अर्जी खारिज


वाराणसी: जिल सत्र न्यायालय के न्यायाधीश संजीव पाण्डेय की अदालत ने थाना लालपुर पांडेयपुर में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में अभियुक्त मुन्ना यादव पुत्र लालजी यादव निवासी पहड़िया थाना लालपुर पांडेयपुर जिला वाराणसी की ओर से प्रस्तुत अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया।

""अदालत में अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र का विरोध जिला शासकीय फौजदारी अधिवक्ता मुनीब सिंह चौहान ने किया""

अभियोजन के अनुसार वादिनी मीणा का पुत्र चंदन दिनांक 24 नवंबर 2024 को बेनीपुर पोखरा के मोहल्ले के रिश्तेदार के यहां शादी में गया था कि वहां पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उसके पुत्र को बुरी तरीके से मारपीट कर अचेत हालत में हाईवे के पास फेंक दिया गया, घटना की सूचना वादिनी को पुलिस 112 द्वारा रात में करीब एक दो बजे दिया गया कि आपका लड़का आजमगढ़ रोड के पास गिरा था जिसको पंडित दीनदयाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर वादिनी अस्पताल पहुंची तो देखी कि उसके पुत्र को बहुत मारा पीटा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post