✍️✍️ हत्या के प्रयास का मामला, अभियुक्त की जमानत मंजूर


वाराणसी: सत्र न्यायालय के न्यायाधीश संजीव पांडेय की अदालत ने थाना चितईपुर में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में अभियुक्त रोशन सिंह पुत्र प्रमोद सिंह निवासी बवन पल्ली वासुदेव, थाना लार जिला देवरिया की ओर से प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। 

""बचाव पक्ष की ओर से अदालत में अधिवक्ता अभिषेक कुमार द्विवेदी व बृजेश कुमार त्रिपाठी ने पक्ष रखा""

👉 अभियोजन के अनुसार वादी शिवम पाण्डेय के मकान में एक लड़की किराये का रूम लेकर रहती है जिसका नाम अनन्या सिंह है जो महिला पालिटेक्निक की छात्रा है। दिनांक 31/12/2024 को समय लगभग शाम 6 बजे एक लडका जिसका नाम रोशन सिंह है जो अन्नया सिंह का मित्र है। वादी के मकान पर आकर वादी से गाली गलौज कर रहा था। मना करने के बाद वापस चला गया था। दिनांक 01/01/2025 को लगभग रात 10 बजे रोशन सिंह व उसके दो अन्य मित्र जिसका नाम संजय पटेल और एक व्यक्ति जिसका नाम पता वादी नहीं जानता उसके घर आकर जान से मारने की नियत से गोली चलाये जिससे वादी बाल बाल बच गया उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post