✍️✍️ जानलेवा हमला कर छेड़खानी के अभियुक्त को बचाने के मामले में आरोपी को मिली जमानत

 

VARANASI। विशेष न्यायालय (आवश्यक वस्तु अधिनियम) की न्यायाधीश संध्या श्रीवास्तव कि अदालत ने थाना कोतवाली में दर्ज जानलेवा हमले के एक मामले में अभियुक्त एजाज अहमद पुत्र तवाजुद्दीन निवासी कच्ची बाग थाना जैतपुरा जिला वाराणसी कि ओर से प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।

""अदालत में बचाव पक्ष की ओर से फौजदारी अधिवक्ता दीपक पाल व अमित अग्रवाल ने पक्ष रखा""

👉 प्रकरण के अनुसार वादी राहुल प्रजापति द्वारा दिनांक 06-03-2025 को थाना कोतवाली वाराणसी में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी कि अम्बियामंडी के पास छेड़खानी की घटना में वह विलाल को पकड़ कर अम्बिया पुलिस चौकी ले जा रहा था तभी रास्ते में रिजवान नेता और उनके समर्थक लगभग 100 लोगों ने उसे जान से मारने की नियत से उसके ऊपर हमला कर दिए और मौके से बिलाल को छुडा कर साथ ले गए और जान से मारने की धमकी देते हुए गए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post