वाराणसी: विशेष न्यायालय एससी/एसटी एक्ट के न्यायाधीश देवकांत शुक्ला की अदालत ने थाना सिगरा में दर्ज एससी/एसटी एक्ट के एक मामले में 6 छात्र नेता शिवम तिवारी,उज्जवल सिंह, विराट मिश्रा, आयुष सिंह,अनुराग राय व राहुल कुमार को संदेह का लाभ देते हुए दोष मुक्त कर दिया।
""अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ फौजदारी अधिवक्ता शशिकांत दुबे, आलोक सौरभ पांडेय व अंकित दुबे ने पक्ष रखा""
👉 अभियोजन के अनुसार वादी मुकदमा अभिषेक भारती द्वारा एक प्राथमिकी थाना सिगरा वाराणसी पर दिनांक 26 अप्रैल 2023 को दर्ज कराई गई की वादी मुकदमा अभिषेक भारती बीए तृतीय वर्ष का छात्र है व आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास में रहता है, शाम को छात्रावास से बाहर जा रहा था तभी फातमान रोड के समीप कुछ छात्रों ने हमला किया, जिसका पहचान शिवम तिवारी, राहुल कुमार, आयुष सिंह, उज्जवल सिंह, अनुराग राय,रिशु दुबे और अन्य 10 छात्र थे। पिछले कुछ दिनों से शिवम तिवारी और विराट मिश्रा वादी की जाति को लेकर उसे लगातार परेशान करना और जाति सूचक शब्द कहकर चिढ़ाते रहते और जब वादी ने विरोध किया तो वादी को बहुत बेरहमी से मारा और जान से मारने की धमकी दी ।
