✍️✍️ एसीपी पिंडरा सहित अन्य पांच के खिलाफ नोटिस जारी

 

""फर्जी मुकदमा लगाकर प्रताड़ित करने का आरोप""

वाराणसी: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की अदालत में पीड़ित राहुल सिंह निवासी ग्राम फत्तेपुर बड़ागांव जनपद वाराणसी ने परिवाद दाखिल किया था,जिसमें प्रकीर्ण वाद में दर्ज करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त पिंडरा, थानाध्यक्ष थाना सिगरा, डीसीआरबी प्रभारी वाराणसी, प्रभारी निरीक्षक थाना बड़ागांव, उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा तहसील पिंडरा व एजाज अहमद उपनिरीक्षक थाना बड़ागांव को पैरवी करने हेतु 10 अप्रैल 2025 के लिए नोटिस जारी किया। 

👉 पीड़ित द्वारा आरोप लगाया गया कि पीड़ित को फर्जी मुकदमा में वांछित दिखाकर परेशान किया जा रहा है। 

👉 पीड़ित कि ओर से अदालत में फौजदारी अधिवक्ता लक्ष्मण प्रसाद शास्त्री ने परिवाद दाखिल किया, जिस पर कोर्ट द्वारा विपक्षीगण को नोटिस जारी हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post