✍️✍️ BHELUPUR थाना: हत्या का मामला, 4 अभियुक्तो की कोर्ट ने निरस्त की जमानत अर्जी

VARANASI: सत्र न्यायालय के न्यायाधीश संजीव पांडेय की अदालत ने थाना भेलूपुर में दर्ज हत्या के एक मामले में मानिकपुर,बजरडीहा निवासी मनोज कुमार चौहान, खोजवां निवासी विक्की जायसवाल, संकुलधारा पोखरा निवासी कल्लू उर्फ अक्षय चौहान व सुदामापुर निवासी सतीश सोनकर की ओर से प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया। 

""अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र का विरोध जिला शासकीय फौजदारी अधिवक्ता मुनीब सिंह चौहान ने किया""

👉 अभियोजन कथानक के अनुसार दिनांक 5 दिसंबर 2024 को रात्रि 10:30 बजे वादी राजू राजभर के निवास के पास मनोज चौहान, विशाल सोनकर, कल्लू चौहान, विक्की जायसवाल, आर्यन सोनकर, सतीश सोनकर व अजय आए और वादी के छोटे भाई सुरेश राजभर को बुलाकर कहा सुनी करने लगे। इस दौरान इन लोगों द्वारा वादी के भाई को सीने व कनपटी पर गोली मार दी गई, जिसकी आवाज सुनकर बाहर आया और अपने भाई को खून से लतपत पाकर उसे तुरंत बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गया जहां पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post