✍️✍️ प्रशासनिक न्यायालय के कार्यालय में अनाधिकृत व्यक्ति पर बार सख्त


वाराणसी: कलेक्ट्रेट कचहरी परिसर में स्थित प्रशासनिक न्यायिक अधिकारियों के कार्यालय व न्यायालय में जिस तरह से आउटसाइडर पर हमेशा से उनके भ्रष्टाचार को लेकर उंगली उठते रहे हैं, इसी सिलसिले में सोमवार को सेंट्रल बार के महामंत्री राजेश कुमार गुप्ता द्वारा टीम के साथ औचक निरीक्षण कर विभिन्न न्यायालयों व कार्यालय में स्थित बाबू से पूछताछ किया गया। महामंत्री राजेश कुमार गुप्ता के अनुसार डिप्टी कलेक्टर माल के कार्यालय में पेशकार की कुर्सी पर एक अनाधिकृत व्यक्ति बैठा मिला जो पत्रावलियों में तारीख़ लिखकर ऑर्डरशीट को भी लिख रहा था। उनकी टीम जैसे ही न्यायालय में पहुंची तो उपरोक्त व्यक्ति से पूछा गया कि आपका नाम क्या है तो उसने बताया कि मेरा नाम कुंदन यादव है तथा मैं अधिकारियों और पेशकार के संरक्षण में आउटसाइडर के रूप में कार्य करता हूं, मेरी कोई नियुक्ति न तो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई है और ना ही श्रीमान जिलाधिकारी वाराणसी द्वारा की गई है। महामंत्री ने बताया कि उक्त व्यक्ति वादकारियों से आर्थिक लाभ लेकर फाइलों व पत्रावलियों में आदेश करवाता है, का भी शिकायत है। बता दे कि उक्त घटनाक्रम औचक निरीक्षण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी चल रहा है। भ्रष्टाचार के संबंध में आज अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिमंडल महामंत्री राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व मे जिलाधिकारी से मिलकर कथित कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की और पत्रक दिया। प्रतिनिधिमंडल में कन्हैयालाल पटेल, कौशल पाण्डेय, अखिलेश कुमार, शिवम मिश्रा, सत्यम सिंह, अमन श्रीवास्तव, अविनाश गुप्ता, महेंद्र प्रताप सिंह आदि लोग शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post