✍️✍️ बाल न्यायालय ने बाल अपचारी को संरक्षिता माता के संरक्षण में अवमुक्त करने का दिया आदेश

वाराणसी: विशेष न्यायाधीश (पाक्सो)/ बाल न्यायालय अजय कुमार तृतीय की अदालत ने नगर के भेलूपुर थाना अन्तर्गत तुलसीपुर, महमूरगंज निवासी बाल अपचारी की किशोर न्याय बोर्ड, वाराणसी की खारिज अपील को स्वीकार करते हुए आरोपी बाल अपचारी को उसकी संरक्षिका माता /अपीलार्थी को पचहत्तर हजार रुपए का व्यक्तिगत बंधपत्र एवं समान धनराशि की दो प्रतिभू के साथ, अदालत द्वारा निर्धारित शर्तो पर आरोपी बाल अपचारी को उसके संरक्षिका माता /अपीलार्थी के संरक्षण में अवमुक्त करने का आदेश जारी किया गया है। 

👉 ""वाद मे आरोपी की ओर से पैरवी फौजदारी अधिवक्ता दीक्षा सिंह ने अपने तर्क एवं साक्ष्य के आधार पर अदालत के समक्ष प्रस्तुत कर किया""

Post a Comment

Previous Post Next Post