✍️✍️ अधिवक्ता के घर पर चढ़कर बवाल करने के मामले में एफआईआर दर्ज


 वाराणसी: थाना कैंट क्षेत्र के महादेव नगर कॉलोनी,अनौला में बीते दिन कुछ लोगों द्वारा अधिवक्ता के घर पर बाउंड्री तोड़ने, महिलाओं को अश्लील एवं इशारे कर गाली देने व जान से मारने कि धमकी देने के मामले में दो व्यक्तियों राधेश्याम व उनके साले व 20- 25 अज्ञात के खिलाफ थाना कैंट में मुकदमा पंजीकृत हुआ। 

👉 प्रकरण के अनुसार अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय बहादुर सिंह के निवास पर राधेश्याम चौबे व राधेश्याम चौबे के साले और 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा अधिवक्ता के बाउंड्री को तोड़ने की कोशिश कि गई व कुछ व्यक्तियों द्वारा पत्थर से गेट पर मारने तथा घर के बाउंड्री वॉल पर चढ़कर घर में मौजूद महिलाओं को गाली देने लगे व अश्लील इशारे करने लगे और मां बहन की गाली देते हुए ललकारते हुए जान से मारने की धमकी दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post