✍️✍️ सोनांचल बार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में हरिशंकर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति, अधिवक्ता समाज ने किया स्वागत

ओबरा (सोनभद्र)। तहसील ओबरा स्थित सोनांचल बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह एक गरिमामयी अवसर में तब्दील हो गया, जब उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री हरिशंकर सिंह के रूप में मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर विराजमान हुए। अधिवक्ता समाज ने उनका भव्य स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।

👉 इस विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य श्री विनोद पांडे, विधान परिषद सदस्य श्री आशुतोष सिन्हा, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुधाकर मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष श्री राजबहादुर सिंह, सोनांचल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल व महामंत्री अनिल चौधरी सहित कई गणमान्य अधिवक्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

👉 समारोह में अधिवक्ताओं की एकता, सामाजिक सरोकार और विधिक जागरूकता पर भी विचार रखे गए। वक्ताओं ने हरिशंकर सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्हें अधिवक्ता समाज का सच्चा प्रतिनिधि और प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर हरिशंकर सिंह ने बार को व्यक्तिगत रूप से 70 हजार रुपए कि लॉ बुक देने का भी आश्वासन दिया।

👉 यह कार्यक्रम न केवल सम्मान का प्रतीक रहा, बल्कि अधिवक्ता समुदाय के लिए प्रेरणा, सहयोग और नेतृत्व की भावना को भी सुदृढ़ करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post