वाराणसी। क्राइम रिसर्च इंटेलिजेंट ब्यूरो ट्रस्ट के विधि प्रकोष्ठ में संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पदों पर नए दायित्व सौंपे गए हैं।
👉 जिला अध्यक्ष वाराणसी के रूप में कार्यरत आकृति मिश्रा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पदोन्नत करते हुए विधि प्रकोष्ठ की प्रदेश सदस्य उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर रचना शर्मा को विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष वाराणसी नियुक्त किया गया है। साथ ही पूनम यादव को विधि प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष वाराणसी के रूप में नई भूमिका सौंपी गई है।
👉 इन नई नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। सभी पदाधिकारी मानवाधिकार संरक्षण, संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करते हुए किसानों, मजदूरों, महिलाओं और पीड़ितों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।
👉 संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है, और इन महिला पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका से यह लक्ष्य और अधिक प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा।
