✍️✍️ नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के आरोपी को मिली जमानत


""लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने किया था अपहरण का मुकदमा दर्ज""

वाराणसी। जनपद के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत से जमानत मिल गई है।

👉 पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कबीरचौरा निवासी प्रिंस विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

👉 अभियुक्त की ओर से अधिवक्ता नागेंद्र कुमार यादव व शिव कुमार चौरसिया ने न्यायालय में जमानत की अर्जी दाखिल की। 

👉मामले की सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश / द्रुतगामी न्यायालय प्रथम, वाराणसी ने आरोपी को जमानत पर रिहा करने का आदेश पारित किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post