✍️✍️ उदयपुर फाइल्स को टैक्स फ्री करने और सुरक्षा की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया


_""ज्ञानवापी से जुड़े विद्वानों और अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र""_

वाराणसी — आगामी 11 जुलाई को वाराणसी के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही फिल्म "उदयपुर फाइल्स" को टैक्स फ्री करने और रिलीज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी वाराणसी को ज्ञापन सौंपा।

👉 उक्त ज्ञापन जिला अधिकारी के प्रतिनिधि एडीएम (नगर) आलोक कुमार वर्मा को सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि उदयपुर फाइल्स सनातन धर्म, राष्ट्रवाद और मंदिरों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर करती है, जिसे कुछ तत्व विवादित बनाने की कोशिश कर सकते हैं। प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यह फिल्म किसी भी धर्म या जाति विशेष के विरुद्ध नहीं है।

👉 ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि फिल्म को टैक्स फ्री घोषित किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इस सच्चाई से रूबरू हो सकें, और साथ ही सिनेमाघरों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।

👉 यह ज्ञापन श्री आदि विशेश्वर मुक्ति विद्वत संघ वाराणसी और ज्ञानवापी से जुड़े प्रमुख अधिवक्ताओं — सोहनलाल आर्य, सुधीर त्रिपाठी, सुभाष नंदन चतुर्वेदी, दीपक सिंह, विक्रम कुमार शुक्ला — तथा वादिनी लक्ष्मी देवी, सीता साहू एवं रेखा पाठक द्वारा संयुक्त रूप से सौंपा गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post