वाराणसी।
बहुचर्चित अधिवक्ता पुत्र हेमंत पटेल हत्याकांड में आरोपित स्कूल प्रबंधक के पुत्र राज विजयेंद्र सिंह उर्फ राज विजेंद्र सिंह उर्फ रवि की जमानत अर्जी कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए खारिज कर दी है। जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश जयप्रकाश तिवारी की अदालत ने मामले की गंभीरता, साक्ष्यों और समाज में पड़े प्रभाव को देखते हुए यह निर्णय लिया।
""वादी पक्ष की ओर से वरिष्ठ फौजदारी अधिवक्ता अनुज यादव, डीएन यादव, नरेश यादव एवं संदीप यादव ने अदालत में पक्ष रखते हुए कहा कि यह कोई सामान्य मामला नहीं है, बल्कि यह एक पूर्व नियोजित हत्या है, जिसे योजनाबद्ध ढंग से अंजाम दिया गया""
हत्या का घटनाक्रम
👉 प्रकरण के अनुसार, सिंधौरा निवासी वादी कैलाश चंद्र वर्मा एडवोकेट ने शिवपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 22 अप्रैल 2025 को दिन में करीब 1 बजे खुशहाल नगर, नटिनियांदाई निवासी आरोपित राज विजयेंद्र सिंह ने प्रार्थी के पुत्र हेमंत पटेल को फोन कर अपने विद्यालय बुलाया।
👉 हेमंत को लाने के लिए आरोपित ने शशांक व किशन नामक दो व्यक्तियों को भेजा। हेमंत अपने दादा की बाइक से उनके साथ विद्यालय पहुंचा। उसी दिन दोपहर करीब 2:03 बजे वादी के नाती प्रिंस उर्फ गोलू के मोबाइल पर आशीष पटेल ने फोन कर जानकारी दी कि विद्यालय परिसर में स्थित प्रबंधक कक्ष में स्कूल प्रबंधक के पुत्र राज विजयेंद्र सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हेमंत पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी है।
गिरफ्तारी और वकीलों का विरोध
👉 घटना के अगले ही दिन पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह मामला अधिवक्ता समाज में उबाल बनकर सामने आया। न्यायिक कार्य ठप हो गया और वकीलों ने सड़कों पर उतरकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
👉 मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब आरोपित की ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई। इससे अधिवक्ताओं में फिर से आक्रोश पैदा हो गया और विरोध की सुगबुगाहट तेज हो गई।
अदालत का फैसला और अधिवक्ता समाज की प्रतिक्रिया
👉 मंगलवार को अदालत ने सुनवाई करते हुए स्पष्ट कहा कि प्रथम दृष्टया मामला अत्यंत गंभीर है, जिसमें आरोपित पर सशस्त्र हमला कर हत्या करने का आरोप है। ऐसे में उसकी रिहाई से न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। अतः अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया।
👉 कोर्ट के इस फैसले के बाद अधिवक्ता समाज में संतोष और न्याय की उम्मीद को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है। अधिवक्ताओं का कहना है कि न्यायपालिका ने कानून के अनुसार निर्णय दिया है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश गया है कि कानून का राज सर्वोपरि है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
NEWS IN ENGLISH
High-Profile Murder of Advocate's Son:
"School Manager's Son's Bail Application Denied"
Varanasi.
In the high-profile murder case of advocate's son Hemant Patel, the court has taken a strict stance and rejected the bail application of the accused, Raj Vijayendra Singh, also known as Raj Vijendra Singh or Ravi, the son of a school manager. The court of District and Sessions Judge Jaiprakash Tiwari made this decision considering the seriousness of the case, the evidence, and its impact on society.
"The victim's side was represented in court by senior criminal advocates Anuj Yadav, D.N. Yadav, Naresh Yadav, and Sandeep Yadav, who stated that this is not a normal case but a premeditated murder executed in a planned manner."
Timeline of the Murder
👉 According to the case, the plaintiff, advocate Kailash Chandra Verma, a resident of Sindhaura, filed an FIR at the Shivpur police station. The report states that on April 22, 2025, at around 1 PM, the accused, Raj Vijayendra Singh, a resident of Khushhal Nagar, Natiniyandai, called the plaintiff's son, Hemant Patel, and asked him to come to his school.
👉 To bring Hemant, the accused sent two individuals named Shashank and Kishan. Hemant arrived at the school with them on his grandfather's bike. On the same day, at around 2:03 PM, Ashish Patel called the plaintiff's grandson, Prince alias Golu, and informed him that the school manager's son, Raj Vijayendra Singh, had shot and killed Hemant Patel with his licensed pistol in the manager's office on the school premises.
Arrest and Protest by Lawyers
👉 The very next day after the incident, the police arrested the accused and sent him to jail. This case caused an uproar within the lawyer community. Judicial work came to a halt, and lawyers took to the streets, demanding strict action against the culprits.
👉 The matter intensified when the accused filed a bail application. This again angered the lawyers, and the stir of protest grew stronger.
Court's Decision and the Advocate Community's Reaction
👉 On Tuesday, the court, after hearing the arguments, clearly stated that the case is prima facie extremely serious, with the accused being charged with murder by armed assault. In such a situation, his release could affect the judicial process. Thus, the court refused to grant bail.
👉 Following the court's decision, the lawyer community feels a sense of satisfaction, and their faith in the hope for justice has been strengthened. The advocates say that the judiciary has made a decision according to the law, which sends a positive message to society that the rule of law is supreme and that culprits will not be spared under any circumstances.
