दी बनारस बार एसोसिएशन (बीबीए), वाराणसी की वरिष्ठ समिति ने वर्ष 2026 के लिए पदाधिकारियों एवं सदस्यों के चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
👉बता दें कि दो महत्वपूर्ण बैठकों में चेयरमैन अमर नाथ शर्मा की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया, जिसमें वरिष्ठ सदस्य प्रमोद कुमार पाठक, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, शमीम अहमद एवं नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। सभी प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई।
👉 बता दें कि वरिष्ठ समिति की पहली बैठक में चुनाव की समय-सारिणी निश्चित की गई।
- नामांकन प्रक्रिया 16, 17 एवं 18 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।
- नामांकन पत्रों की जांच 19 दिसंबर को होगी
- नामांकन वापसी का अंतिम अवसर 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक उपलब्ध रहेगा
👉 बता दें कि इच्छुक उम्मीदवार नामांकन पत्र एसोसिएशन के अध्यक्ष या महामंत्री कक्ष से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित शुल्क अदा कर प्राप्त कर सकेंगे।
👉 दूसरी बैठक में विभिन्न पदों के लिए प्रतिभूति राशि (सुरक्षा जमा) एवं अन्य शुल्कों पर भी फैसला हो गया। एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए निर्धारित योग्यता एवं राशियां इस प्रकार हैं:
- अध्यक्ष (1 पद): वकालत अनुभव 25 वर्ष से अधिक, प्रतिभूति राशि 15,000 रुपये।
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष (1 पद): वकालत अनुभव 20 वर्ष, प्रतिभूति राशि 13,000 रुपये।
- उपाध्यक्ष (1 पद): वकालत अनुभव 10 वर्ष से अधिक, प्रतिभूति राशि 8,000 रुपये।
- महामंत्री (1 पद): वकालत अनुभव 15 वर्ष से अधिक, प्रतिभूति राशि 14,000 रुपये।
- कोषाध्यक्ष (1 पद): वकालत अनुभव 10 वर्ष से अधिक, प्रतिभूति राशि 8,000 रुपये।
- आय-व्यय निरीक्षक (1 पद): वकालत अनुभव 15 वर्ष से अधिक, प्रतिभूति राशि 6,000 रुपये।
- संयुक्त मंत्री (2 पद - प्रशासन एवं पुस्तकालय/प्रकाशन): वकालत अनुभव 10 वर्ष से अधिक, प्रतिभूति राशि 7,000 रुपये।
- प्रबंध समिति सदस्य (6 पद): वकालत अनुभव 15 वर्ष से अधिक, प्रतिभूति राशि 8,000 रुपये।
- प्रबंध समिति सदस्य (6 पद): वकालत अनुभव 10 वर्ष से अधिक लेकिन 15 वर्ष से कम, प्रतिभूति राशि 7,000 रुपये।
इसके अलावा, प्रत्येक नामांकन पत्र के लिए 2,000 रुपये एवं मतदाता सूची की प्रति के लिए 1,500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
