दी बनारस बार एसोसिएशन, वाराणसी की प्रबंध समिति ने आज, दिनांक 12 दिसंबर 2025 को हुई अपनी महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026 के लिए वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है।
चुनाव की मुख्य तिथियां
समिति के निर्णय के अनुसार, दी बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मतदान की तिथि 02 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है, जबकि मतगणना दिनांक 04 जनवरी 2026 को सम्पन्न होगी।
चुनाव कराने हेतु वरिष्ठ समिति का गठन
वार्षिक चुनाव को सुचारू और निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए एक वरिष्ठ समिति (Senior Committee) का भी गठन किया गया है। इस समिति में कई अनुभवी और सम्मानित सदस्यों को नामित किया गया है।
👉 चेयरमैन: अमरनाथ शर्मा (वरिष्ठ समिति के चेयरमैन)
👉 सदस्यगण:
- प्रमोद पाठक
- सुरेश कुमार श्रीवास्तव
- मोहम्मद शमीम
- नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
👉विशेष आमंत्रित सदस्य:
- तारक नाथ गांगुली
वरिष्ठ समिति के गठन और चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही, एसोसिएशन के भीतर चुनावी गतिविधियाँ तेज़ होने की संभावना है। यह समिति चुनाव प्रक्रिया को सफलता पूर्वक पूरा करने की जिम्मेदारी संभालेगी।

