✍️✍️ CBA 2026: दी सेंट्रल बार एसोसिएशन, वाराणसी: वार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित


वाराणसी:

दी सेंट्रल बार एसोसिएशन 'बनारस' वाराणसी के वर्ष 2026 के वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम वरिष्ठ समिति द्वारा घोषित कर दिया गया है। समिति के चेयरमैन राधे लाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 16.12.2025 को हुई बैठक में चुनाव की तिथियाँ तय की गईं।

चुनाव कार्यक्रम

  •  नामांकन एवं फॉर्म वितरण: 18.12.2025 से 20.12.2025 तक।
  •  नामांकन पत्रों की जाँच: 22.12.2025
  • नामांकन वापसी: 23.12.2025
  • अंतिम सूची:24.12.2025
  •  मतदान (चुनाव): 03.01.2026
  •  मतगणना: 04.01.2026


मुख्य पदों हेतु योग्यता

वरिष्ठ समिति ने उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम वकालत अनुभव निर्धारित किया है:

  1.  अध्यक्ष एक पद हेतु: कम से कम 25 वर्ष की नियमित वकालत। (धरोहर राशि:12,000 रुपए)
  2.  वरिष्ठ उपाध्यक्ष एक पद हेतु: कम से कम 20 वर्ष की नियमित वकालत। (धरोहर राशि: 11,000 रुपए)
  3. कनिष्ठ उपाध्यक्ष एक पद हेतु: 20 वर्ष से तथा 10 वर्ष से ऊपर की नियमित वकालत। (धरोहर राशि: 9,000 रुपए)
  4.  महामंत्री एक पद हेतु: 15 वर्ष से अधिक समय की नियमित वकालत। (धरोहर राशि: 10,000 रुपए)
  5. कोषाध्यक्ष एक पद हेतु: 10 वर्ष अधिक से नियमित वकालत (धरोहर राशि: 7,000 रुपए)
  6. संयुक्तमंत्री (प्रशासन) एक पद हेतु: 10 वर्ष अधिक से नियमित वकालत (धरोहर राशि: 7,000 रुपए)
  7. संयुक्त मंत्री प्रभारी प्रकाशन एवं पुस्तकालय एक पद हेतु: 10 वर्ष अधिक से नियमित वकालत (धरोहर राशि: 7,000 रुपए)
  8. आय-व्यय निरीक्षक एक पद हेतु: कम से कम 10 वर्ष की नियमित वकालत (धरोहर राशि: 6500 रुपए)
  9. प्रबन्ध समिति के लिए कुल 12 सदस्य चुने जाएगें जिसमें से 6 सदस्य 15 वर्ष से अधिक नियमित वकालत के होगें जिनकी धरोहर धनराशि 7000/- रू० व 6 सदस्य 15 वर्ष से कम एवं 7 वर्ष से अधिक समय से नियमित वकालत के होगे जिनकी धरोहर धनराशि 6000.00 रु०

 👉 प्रत्येक नामांकन पत्रो का मूल्य रू0 1500/- होगा।



Comments

Popular posts from this blog

✍️✍️ बार के अभियान में कुछ पकड़े गए, कुछ चेकिंग देख कुर्सी छोड़ हुए फरार

✍️✍️ अधिवक्ता पर दरोगा का जानलेवा हमला, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती – वकीलों में उबाल

✍️✍️ अम्बियामंडी क्षेत्र में हुई घटना के आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता कि जमानत मंजूर