✍️✍️ वरिष्ठ अधिवक्ता ओम शंकर श्रीवास्तव बने सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव, वाराणसी में हर्ष की लहर


वाराणसी।

समाजवादी पार्टी की अधिवक्ता सभा में बनारस के वरिष्ठ अधिवक्ता ओम शंकर श्रीवास्तव को प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किए जाने की घोषणा के साथ ही वाराणसी के अधिवक्ताओं में उत्साह और गर्व का माहौल व्याप्त हो गया। अपनी सुदीर्घ विधिक सेवाओं, सक्रिय सामाजिक भागीदारी और अधिवक्ताओं के हितों के प्रति समर्पण के लिए पहचान रखने वाले ओम शंकर श्रीवास्तव की यह नियुक्ति अधिवक्ता समाज के लिए सम्मान का विषय मानी जा रही है।

👉 उल्लेखनीय है कि ओम शंकर श्रीवास्तव पूर्व में डीसी मेंबर भी रह चुके हैं तथा सेंट्रल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद का भी दायित्व संभाल चुके हैं। अधिवक्ताओं के अधिकारों और संगठनात्मक मजबूती के लिए उनके सतत प्रयासों को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने उन्हें अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव के महत्वपूर्ण दायित्व से नवाज़ा है।

👉 उनके मनोनयन पर खुशी जाहिर करते हुए पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य, उत्तर प्रदेश बार काउंसिल हरिशंकर सिंह ने अपने चेंबर पर माल्यार्पण कर मिष्ठान खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अधिवक्ता समुदाय की सुरेश श्रीवास्तव (पूर्व अध्यक्ष, सेंट्रल बार संगठन), संजय सिंह दाढ़ी (पूर्व महामंत्री), राकेश श्रीवास्तव (पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सुधांशु मिश्रा (वर्तमान महामंत्री, बीबीए) , केके दीक्षित (पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीबीए) तथा विनोद सिंह सहित अनेक अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

✍️✍️ अधिवक्ता पर दरोगा का जानलेवा हमला, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती – वकीलों में उबाल

✍️✍️ बार के अभियान में कुछ पकड़े गए, कुछ चेकिंग देख कुर्सी छोड़ हुए फरार

✍️✍️ अम्बियामंडी क्षेत्र में हुई घटना के आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता कि जमानत मंजूर