✍️✍️ सब्जी मंडी से बाइक चोरी करने वाले आरोपी को मिली जमानत


वाराणसी।

जिले की भेलूपुर थाना पुलिस द्वारा बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए अभियुक्त रजनीश कुमार यादव को न्यायालय से राहत मिल गई है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले की परिस्थितियों और कानूनी प्रावधानों को देखते हुए आरोपी को जमानत पर रिहा करने का आदेश जारी किया।अदालत ने आरोपी रजनीश कुमार यादव को ₹25,000 की जमानत राशि और इसी धनराशि का व्यक्तिगत बंधपत्र दाखिल करने की शर्त पर रिहा करने का निर्देश दिया है।

""अदालत में बचाव पक्ष की ओर से फौजदारी अधिवक्ता रूप कुंवर सेठ व अधिवक्ता गौरांग बाजपेई ने पक्ष रखा""

क्या है पूरा मामला?

घटना की शुरुआत 20 फरवरी 2026 को हुई थी, जब सुंदरपुर सब्जी मंडी के पास से जय प्रकाश चतुर्वेदी नामक व्यक्ति की हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर भेलूपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में रजनीश कुमार यादव को 23 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


Post a Comment

Previous Post Next Post