✍️✍️ शादी का झांसा देकर युवती से किया शोषण, अब नोएडा से वाराणसी तक पुलिस की कार्रवाई; जीरो FIR दर्ज
बनारस के कैंट थाने में एक युवती ने नोएडा के रहने वाले युवक और उसके परिवार के खिलाफ गंभीर धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने खुद को कुंवारा बताकर पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया, फिर मंदिर में शादी का नाटक कर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया।
""बता दें कि पीड़िता की ओर से इस पूरे मामले की पैरवी फौजदारी अधिवक्ता विवेक सिंह, अधिवक्ता शुभम सिंह व अधिवक्ता नीरज सिंह द्वारा किया गया""
मुख्य आरोप: धोखे की बुनियाद पर 'शादी'
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह वाराणसी में रहकर पढ़ाई करती है। पहले वह नोएडा के सलारपुर (सेक्टर-81) में किराए पर रहती थी, जहाँ मकान मालकिन के बेटे विवेक कुमार सिंह ने उसे अपने विश्वास में लिया। आरोपी ने पीड़िता को यह भरोसा दिलाया कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने मंदिर में उसकी मांग भरकर और मंगलसूत्र पहनाकर शादी की रस्में निभाईं और पति-पत्नी की तरह रहने लगे।
गर्भपात और धमकी का मामला
एफआईआर के अनुसार, अप्रैल 2025 में जब पीड़िता गर्भवती हुई, तो आरोपी ने जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। बाद में जब पीड़िता को पता चला कि विवेक पहले से ही शादीशुदा है और उसका 10 साल का एक बेटा भी है, तो विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को धमकाया गया। मामले में विवेक के भाई और बहन को भी आरोपी बनाया गया है।
क्या है कानूनी स्थिति?
वाराणसी के कैंट थाने में दर्ज इस जीरो एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69, 89, 351(3) व 352 के तहत आरोपी विवेक कुमार सिंह (मुख्य आरोपी), विवेक के भाई व उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही में जुटी हैं।

Comments
Post a Comment