वाराणसी:
गर्मी के भीषण प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी कार्यालय के आधिकारिक आदेश के अनुसार, जून 2026 में वाराणसी जिले की सभी राजस्व अदालतों के समय में बदलाव किया गया है।
क्या है नया समय?
अब सभी राजस्व न्यायालय सुबह 07:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक संचालित होंगे। यह नया समय सारणी 1 जून 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
किसके आदेश पर हुआ बदलाव?
यह निर्णय मा. उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा 'मॉर्निंग कोर्ट' के संबंध में जारी निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने जिले के सभी संबंधित राजस्व न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को इस नए समय का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान वादियों और न्यायिक कर्मचारियों को राहत प्रदान करना है।
