✍️✍️ District Judge flags off publicity vehicle for National Lok Adalat


✍️✍️ राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार वाहन जिला जज ने दिखाई हरी झंडी

वाराणसी। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को जनपद न्यायालय परिसर से प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वाहनों को माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी संजीव शुक्ला ने रवाना किया।

इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि प्रचार-प्रसार वाहन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व एवं लाभों की जानकारी देंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाकर अपने विवादों का आपसी सहमति से त्वरित एवं सुलभ समाधान करा सकें।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में यातायात चालान, वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, मोटर दुर्घटना दावा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक, उपभोक्ता फोरम, भूमि अधिकरण, सेवा संबंधी, शमनीय आपराधिक, ऋण वसूली, बेदखली तथा अन्य उपयुक्त दीवानी मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण किया जाएगा।

कार्यक्रम में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी रामकेश, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी एवं अपर जनपद न्यायाधीश आलोक कुमार, जनपद न्यायालय वाराणसी के समस्त न्यायिक अधिकारी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वालंटियर्स उपस्थित रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) राजीव मुकुल पाण्डेय ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post