✍️✍️ Phulpur: Case of sheltering accused in the high-profile Manish Singh murder case, anticipatory bail granted

 


✍️✍️ फूलपुर: चर्चित मनीष सिंह हत्याकांड के आरोपियों को आश्रय देने का मामला, अग्रिम जमानत मंजूर

वाराणसीअपर सत्र न्यायाधीश (न्यायालय संख्या-01) ने थाना फूलपुर में दर्ज एक गंभीर अपराध से संबंधित मामले में आरोपी शिव कुमार राजभर की अग्रिम जमानत अर्जी स्वीकार कर ली है। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से ओर से फौजदारी अधिवक्तागण श्रीकांत प्रजापति, विनोद कुमार यादव व सहयोगी अधिवक्ता शक्ति कुमार ने पक्ष रखा। 

अभियोजन के अनुसार, वादी अरुण कुमार सिंह ने थाना फूलपुर में दर्ज कराई गई तहरीर में बताया कि 26 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे उनका भतीजा मनीष कुमार सिंह अपनी पत्तल बनाने की फैक्ट्री बंद कर चार पहिया वाहन से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में लालचंद प्रजापति के घर के पास लालचंद प्रजापति, आशीष राजभर, मनीष राजभर, नागेंद्र प्रजापति, दीपक राजभर, मनोज प्रजापति, हरिश्चंद्र राजभर, योगेंद्र प्रजापति, गोविंद राजभर तथा 5-7 अज्ञात लोगों ने उस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही गले से सोने की चेन भी छीन लेने का आरोप लगाया गया।

इस मामले में शिव कुमार राजभर पर मुख्य अभियुक्तों को आश्रय देने तथा वाहन और धन उपलब्ध कराने का आरोप लगाते हुए अभियोग दर्ज किया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post