✍️✍️ तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के चुनाव में 22 पदों के लिए 27 प्रत्याशियों ने ठोकी ताल, नामांकन पूरा
""अध्यक्ष पद पर तीन और महामंत्री पद पर पांच प्रत्याशियों के बीच मुकाबला, आय-व्यय पद पर नहीं आया कोई नामांकन""
राजातालाब (वाराणसी)। तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के वार्षिक चुनाव 2027 को लेकर अधिवक्ताओं में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 27 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। एसोसिएशन के 22 पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की।
नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए नारायणी सिंह, ओम प्रकाश पांडेय और धर्मेंद्र कुमार सिंह ने पर्चा दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दुर्गेश कुमार सिंह और कृष्ण बहादुर दुबे के बीच मुकाबला होगा। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए नीरज कुमार पाठक और नीरज कुमार सोनकर ने नामांकन किया।
महामंत्री पद पर सबसे अधिक पांच प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की। इनमें अनिल कुमार सिंह, आनंद पाल, आनंद कुमार पांडेय, संतोष कुमार चौबे और राजेंद्र प्रसाद यादव शामिल हैं। कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार पटेल ने नामांकन दाखिल किया।
सहायक सचिव प्रशासन पद के लिए विकास त्रिपाठी और कंचन कुमार राय ने पर्चा भरा, जबकि संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर मुस्कान पटेल और सौम्या चौबे ने नामांकन किया। वरिष्ठ प्रबंध समिति के लिए गणेश प्रसाद सिंह, रवींद्र नारायण मिश्र और विनय कुमार पाठक ने दावेदारी पेश की।
वहीं, कनिष्ठ प्रबंध समिति के लिए धीरज कुमार, परमहंस राज पटेल, लाल बहादुर यादव, सत्येंद्र कुमार यादव, रितेश कुमार दुबे और प्रदीप कुमार सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। आय-व्यय पद पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया।
चुनाव संचालन समिति के अनुसार शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान चुनाव संचालन समिति के सदस्य दिनेश कुमार शर्मा, हरिश्चंद्र पटेल, छेदीलाल यादव, भूपेंद्र कुमार सिंह, नंद नंदकिशोर सिंह पटेल, अखिलेश कुमार मिश्रा और सतीन विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चर्चाएं और चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।




