👉अधिवक्ता राहुल राज के मामले में अधिवक्ताओं में रोष, गिरफ्तारी की मांग

 


वाराणसी:- बनारस बार एसोसिएशन व सेन्ट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी की साधारण सभा की संयुक्त बैठक प्रस्तावक दिनेश कुमार दीक्षित के प्रस्ताव पर बनारस बार एसोसिएशन के सभागार में समय 11.30 बजे आहूत की गयी , जिसमें बनारस बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता राहुल राज को कुछ दबंग बदमाशो द्वारा पिछले दिनों गोली मारी गयी थी । बैठक की अध्यक्षता बनारस बार अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय तथा संचालन महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने किया । सभा में महामंत्री सेन्ट्रल बार कन्हैया लाल पटेल समेत बहुतायात में अधिवक्तागण उपस्थित रहें । पारित प्रस्ताव में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तत्काल मुल्जिमानों की गिरफ्तारी की जाय। अधिवक्ता के ऊपर हमले को लेकर अधिवक्ता के हित में पूरा समर्थन करते हुये अधिवक्तागण सम्पूर्ण दिवस न्यायिक कार्य से विरत रहने का भी निर्णय लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post