👉चौकी प्रभारी तेलियाबाग के विरुद्ध न्यायालय में परिवाद दाखिल




वाराणसी:- अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चौकी प्रभारी तेलियाबाग थाना चेतगंज अनिल कुमार साहू के विरुद्ध परिवाद प्रार्थना पत्र अधिवक्ता रतन दीप सिंह द्वारा दाखिल कर आरोप लगाया गया कि वह 4 जून 2021 को रात्रि लगभग 8:00 बजे चेतगंज क्षेत्र में रहने वाले अधिवक्ता मित्र जिनकी अचानक तबीयत अत्यधिक खराब हो गई थी से मिलकर तेलियाबाग स्थित मेडिकल स्टोर से कुछ आवश्यक दवाइयां परिवार के लिए लेते हुए घर जा रहे थे तेलियाबाग चौकाघाट मार्ग पर जैसे ही अधिवक्ता पहुंचे उनकी मोटरसाइकिल बंद हो गई वह आस-पास किसी मैकेनिक की तलाश कर रहे थे इस दौरान सड़क के किनारे बंद दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल के पास तेलियाबाग चौकी प्रभारी फैंटम के दो सिपाहियों के साथ पहुंचे और अधिवक्ता की मोटरसाइकिल पर लात मारकर गिरा दिया और गंदी गंदी गालियां देते हुए बिना किसी वजह के मारने के लिए दौड़ा लिए अधिवक्ता द्वारा अपना परिचय अधिवक्ता के रूप में दिया गया व किन मुश्किल हालात के कारण अधिवक्ता वहां खड़ा था इससे चौकी प्रभारी को अवगत कराया परंतु चौकी प्रभारी ने अधिवक्ता की एक न सुनी और गंदी गंदी गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसा कर आजीवन कारावास की सजा में जेल भेज देने की धमकी देने लगे। अदालत ने अधिवक्ता द्वारा दाखिल परिवार को दर्ज रजिस्टर करते हुए उनके बयान हेतु 19 जुलाई की तिथि नियत कर दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post