✍️ बनारस में विधि छात्रों का इंटर्नशिप कार्यक्रम, अंतिम मौका 5 जून

वाराणसी: ग्रीष्मकालीन इर्न्टनशीप के संबंध में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से आपेक्षित संख्या में वाराणसी क्षेत्र / विश्वविद्यालय के अन्तर्गत आने वाले विधि महाविद्यालय के छात्रों का ग्रीष्मकालीन इर्न्टनशीप कार्यक्रम प्रयागराज (इलाहाबाद) में कराया जाना सम्भव नहीं हो पाया है। 
विजय कुमार विश्वकर्मा (सचिव,विधिक सेवा प्राधिकरण)


👉   राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से निर्देश प्राप्त हुआ है कि वाराणसी क्षेत्र के विधि महाविद्यालयों/ विश्वविद्यालयों के छात्रों का ग्रीष्मकालीन इर्न्टनशीप कार्यक्रम वाराणसी में आयोजित किया जायेगा।
इर्न्टनशीप के इच्छुक छात्र व छात्राएँ सम्बिधत विश्वविद्यालय / महाविद्यालय के माध्यम से इर्न्टनशीप हेतु आवेदनपत्र  05 जून की सायं 4 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। यह भी स्पष्ट किया गया कि उक्त तिथि के पश्चात् कोई भी आवेदनपत्र स्वीकार नही किया जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post