वाराणसी: राजातालाब तहसील में मॉडल बायलॉज लागू कराने को लेकर रामजी सिंह पटेल (निवर्तमान अध्यक्ष) दी तहसील बार एसोसिएशन, राजातालाब, वाराणसी द्वारा बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के वर्तमान चेयरमैन पांचू राम मौर्य को तहसील राजातलाब में मॉडल बायलॉज जारी करने को लेकर पत्र के माध्यम से अवगत कराया था। जिस पर यूपी बार काउंसिल के चेयरमैन पांचू राम मौर्य द्वारा एक आदेश जारी किया गया की रामजी सिंह पटेल के पत्र में उल्लिखित तथ्यों एवं परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में अध्यक्ष (एल्डर्स कमेटी) एव अध्यक्ष / महामंत्री (दी तहसील बार एसोसिएशन, राजातालाब, वाराणसी) को निर्देशित किया जाता है कि वे बार काउंसिल, उत्तर प्रदेश द्वारा निर्गत एवं माननीय बार काउंसिल ऑफ इण्डिया द्वारा अनुमोदित मॉडल बाईलॉज को अंगीकृत करके, मॉडल बाईलॉज में उल्लिखित नियमों, उपनियमों के अधीन बार संघ का संचालन करने एवं मॉडल बाईलॉज के नियमानुसार ही भविष्य में बार संघ का चुनाव कराना सुनिश्चित करें। कृत कार्यवाही से अधोहस्ताक्षरी को एक माह के भीतर सूचित करें।
👉 बेबाक लेख प्रकाशन के लिए सम्पर्क करे व्हाट्सएप करे ---- 9451268245
👉 Support and contribute
👉 Google pay & Phonepe: (9451268245)

