""लगभग सवा 29 करोड़ की हुई वसूली""
अंकुर पटेल
वाराणसी: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वाराणसी के तत्वाधान में शनिवार को प्रातः 10 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी डा० अजय कृष्ण विश्वेश द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायालय वाराणसी में कुल 7762 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें दीवानी के कुल 107 ,पारिवारिक 64, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति के 36 वाद मे बीमा कम्पनी द्वारा पीडित पक्षकारों को रू 19430000 की धनराशि दिलायी गयी, फौजदारी के 7067 मामलों में जिसमे अर्थदण्ड के रूप में रू 1069045 वसूल किया गया, एन० आई० एक्ट के 218 वाद में रू० 8878745 वसूल किया गया, बैंकों व कम्यूनिकेशन प्रीलिटिगेशन स्तर के 2611 मामलों का निस्तारण हुआ जिसमें रू 80678222 की धनराशि की वसूली हेतु समझौता हुआ, प्रशासन एवं अन्य विभागों द्वारा कुल 61431 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें रू 144600089 की धनराशि की वसूली हेतु समझौता हुआ, श्रम विभाग द्वारा कुल 3 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें रू 100000 की धनराशि की वसूली हेतु समझौता हुआ तथा अन्य में 43 वाद का निस्तारण हुआ। कुल मिलाकर 71850 वादों का निस्तारण हुआ जिसमें कुल मिलाकर 292564367.50 रूपये वसूली किया गया।
जनपद न्यायाधीश तथा अपर जिला जज, नोडल अधिकारी लोक अदालत विजय कुमार विश्वकर्मा (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वाराणसी) द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को अत्यधिक सफल बनाने हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस प्रशासन, अधिवक्तागण, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं वादकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही सम्बन्धित कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की गयी।



