✍️✍️ विद्युत चोरी कर उपभोग करने के मामले में अभियुक्त की जमानत स्वीकृत

""पूर्व में अभियुक्त अंतरिम जमानत पर था""

अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विनय कुमार जायसवाल ने पक्ष रखा।

वाराणसी: विशेष न्यायालय (आवश्यक वस्तु अधिनियम) के न्यायाधीश राकेश पाण्डेय की अदालत ने अभियुक्त विजय कुमार मौर्या पुत्र स्व० शीतला प्रसाद निवासी ग्राम व पोस्ट पलही पट्टी थाना चोलापुर वाराणसी को थाना चोलापुर में पंजीकृत इ०सी० एक्ट में विद्युत चोरी कर उपभोग करने के मामले में अभियुक्त को जमानत दे दी। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विनय कुमार जायसवाल ने पक्ष रखा।



👉अभियोजन के अनुसार दिनांक 31.08.2017 को समय लगभग 12.30 बजे से 17.00 बजे के बीच मे मोहम्मद रजा अवर अभियन्ता श्री लालव्रत सिह लाइन मैन के साथ विद्युत चोरी की चेकिंग कर रहा था तो कुछ लोग अवैध रूप से विद्युत का उपभोग करते पाये गये मौके पर कनेशन सम्बन्धित पेपर माँगा गया लेकिन कोई भी कनेक्शन सम्बन्धीत पेपर प्रस्तुत नही किये मौके पर सुविधानुसार केवल को कब्जे में लिया गया, जिसका विवरण क्र० सं० नाम व पता भार व विद्धा बरामद केवल का विवरण केबुल की ल0 1 श्री त्रिभुवन मिश्रा S/O श्री राधेश्याम मिश्रा ग्राम वसाव पो० भोपापुर उम्र 34 वर्ष 5 HP कृषि एक फेस दो कोर की काली रंग की दोहरी केबूल 09 हाथ, 2. श्री राम अचल दुबे S/O स्व0 बनवारी दुबे ग्राम वसाँव उम्र 60 वर्ष 1 KW घरेलू एक फेस दो कोर की काली रंग की दोहरी केबूल 8.5 हाथ, 3. श्री रामश्रय दुबे S/O स्व0 राम नवल दुबे ग्राम बसाँव उम्र 42 वर्ष 1 KW घरेलू एक फेस दो कोर की काली रंग की केबूल 06 हाथ, 4. श्री सतोष दुवे S/O स्व0 राम मूरत उम्र 34 ग्राम बसाँव 1 KW घरेलू एक फेस दो कोर की काली रंग की केबूल 08 हाथ, 5. श्री देवी दयाल दुवे S/O स्व0 राम सूरत उम्र 32 ग्राम वसाँव 1 KW घरेलू एक फेस दो कोर की काली रंग की केबूल 10 हाथ, 6. श्री राजेन्द्र मौर्या S/O श्री हरिनाथ मौर्या ग्राम पो- पहलीपट्टी उम्र 60 1 KW घरेलू एक फेस दो फोर की काली रंग की केवल 8.5 हाथ, 7. विजय कुमार मौर्या S/O शितला प्रसाद पता पो पलहीपट्टी उम्र 27 1. KW घरेलू एक फेस दो कोर की काली रंग की केबल 09 हाथ, 8 श्री जय प्रकाश मौर्या S/O स्व० गनेश उम्र 32 ग्राम पो० पलहीपट्टी 1 KW घरेलू एक फेस दो कोर की काली रंग की केबूल 011 हाथ, 9 श्री शीतला प्रसाद सिंह S/O श्री राज किशोर सिंह उम्र 65 वर्ष ग्राम पो पलही पट्टी 01 कामार्शियल एक फेस दो कोर की काली रंग की केवल 08 हाथ 10. श्री रहीम S/O अख्तर अली उम्र 24 ग्राम पो० पलही पट्टी 01 KW कामार्शियल एक फेस दो कोर की काली रंग की केवल 10 हाथ, उक्त सभी लोगो द्वारा अवैध रूप से विद्युत का उपयोग कराना भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत दण्डनीय अपराध है। अतः उपरोक्त सभी के विरुद्ध FIR दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करे बरामद केबुल विद्युत विभाग के स्टोर में जमा है।





Comments

Popular posts from this blog

✍️✍️ बार के अभियान में कुछ पकड़े गए, कुछ चेकिंग देख कुर्सी छोड़ हुए फरार

✍️✍️ महिला अधिवक्ता को एसडीएम द्वारा हिरासत में रखने का आरोप, अधिवक्ताओं का हंगामा

✍️✍️ अधिवक्ता व पेशकार के मध्य लड़ाई पकड़ी तूल, डीएम के आश्वासन पर लौटे अधिवक्ता