✍️✍️ अश्लील वीडियो को वायरल करने का भय देकर जबरजस्ती पैसा वसूलने का मामला

👉 ""4 अभियुक्तगण की जमानत अर्जी खारिज""

👉 वादी के अधिवक्ता संजीव श्रीवास्तव, राजकुमार, क्षेतेश सिंह, रविंद्र यादव, सौम्या चौबे ने अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र का विरोध किया।

वाराणसी: प्रभारी सत्र न्यायालय के न्यायाधीश संजीव कुमार सिन्हा की अदालत ने थाना लंका में दर्ज अश्लील वीडियो को वायरल का भय देकर जबरजस्ती वसूलने, गाली गलौज व मारपीट के एक मामले में अभियुक्तगण मुमताज अली, इरशाद अली, जय किशोर यादव, वीरेन्द्र यादव निवासीगण कैमूर बिहार की जमानत प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया। वादी के अधिवक्ता संजीव श्रीवास्तव, राजकुमार, क्षेतेश सिंह, रवींद्र यादव, सौम्या चौबे ने अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र का विरोध किया।



👉अभियोजन के अनुसार गुलाब प्रसाद केशरी बिहार का निवासी है,उसकी जमीन तारापुर टिकरी वाराणसी में स्थित है। वादी के घर के जरुरी काम आ जाने के कारण उक्त जमीन को बेचना चाहता था। जिसके संबंध में प्रार्थी ने अपने लोगों में चर्चा किया था। दिनांक 02.07.2023 को वादी के मोबाइल नंबर पर फ़ोन आया, फोन करने वाली महिला थी जिसने अपना नाम पूजा बताया और कहा कि वह चन्दौली की रहने वाली है और सामने घाट रहती है, मुझे जमीन चाहिए, पता चला है कि आप अपनी जमीन बेचना चाहते है। तब उसने कहा कि आप वाराणसी आइये और तय हो जाए। उसके कहने पर मुरारी चौक बस स्टैण्ड पर पहुँचा वहाँ कुछ देर बाद पूजा आयी और जमीन के संबंध में बात की। उसने अपनी जमीन दिखायी। पूजा ने कहा कि उसे जमीन पसंद है और उसकी माँ बीमार है और घर पर है। वादी को उसके घर चलने और उसकी माँ से बात करने और वही पर बयाना भी मिल जायेगा। वादी पूजा की बातो पर विश्वास करके पूजा के घर गया तो वहाँ पर पहले से विरेन्द्र यादव निवासी थाना मोहनिया जिला कैमूर, भभुआ बिहार से व उनके साथ इरसाद नाम का व्यक्ति व अन्य दो लोग जिसका नाम वादी नहीं जानता है, मौजूद थे, जब वादी ने घर में प्रवेश किया तो विरेन्द्र ने दरवाजा बन्द कर दिया और चारों लोगों के साथ मिल कर पूजा ने प्रार्थी को बुरी तरह से मारा-पीटा तथा वादी का कपड़ा भी उतरवा लिये और कहा कि उसने पूजा के साथ गलत किया है। 50 लाख रुपया दो नहीं तो तुम्हारा विडियो बना लिये हैं तथा स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिये है,उसको वायरल कर देंगे तथा 376 का मुकदमा करके तुम्हारी जिन्दगी बर्बाद कर देंगे, प्रार्थी उनकी मार-पीट से डर गया और प्रार्थी को पकड़ कर मोहनियां ले आये तथा प्रार्थी से नकद चार लाख साठ हजार लिये तथा दस लाख चालीस हजार का चेक जो बंधन बैंक मोहनिया से जारी किया गया है। विरेन्द्र यादव ने लिया और माँ बहन की गालियां देते हुए चले गये,अभी भी घर पर आकर मोबाईल से फोन करके और पैसे की माँग कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि और पैसे नहीं दिए तो तुम्हारी विडियो वायरल कर देंगे और 376 आईपीसी की मुकदमा भी कर देंगे। प्रार्थी तंग आ चुका है, अब प्रार्थी के पास आत्महत्या करने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है।





Post a Comment

Previous Post Next Post