वाराणसी: दी बनारस बार व सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के सयुंक्त नेतृत्व में गायत्री शक्तिपीठ संयोजक के तत्वाधान में गायत्री महायज्ञ मंगलवार को जिला जज पार्क कचहरी में आयोजित किया गया।
👉बनारस बार के वर्तमान अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि यह गायत्री महायज्ञ अधिवक्ताओं के कल्याणार्थ एवं पूर्व में दिवगंत अधिवक्ताओं के आत्माओं के शांति एवं सदगति हेतु कराया जा रहा है।
👉 इस दौरान वाराणसी जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश, सेवानिवृत्ति जिला जज भगवान सिंह, उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन व वर्तमान सदस्य हरिशंकर सिंह, बनारस बार अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह व महामंत्री कमलेश सिंह यादव, सेंट्रल बार अध्यक्ष मुरलीधर सिंह व महामंत्री सुरेंद्र पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष योगेश उपाध्याय, प्रशासन मंत्री कल्पना पटेल, मयंक मिश्र,अजिताभ सिंह, स्वतंत्र जायसवाल आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
