✍️✍️ अधिवक्ता के आखिरी इच्छा पर बार को मिला अनुदान


वाराणसी: दी बनारस बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता व सदस्य मो. जफर खां का बीते दिनों निधन हो गया था। जिससे उनके पुत्र मो. नासिर जमाल खां को अधिवक्ता कल्याण निधि से परम्परागत व नियमानुसार 25000 रूपये की सहायता राशि दी बनारस बार के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह व महामंत्री कमलेश सिंह यादव के द्वारा प्रदत्त कराई गई।

👉 बता दे की पुत्र नासिर जमाल खां के मुताबिक उनके पिता की आखिरी इच्छा थी की अधिवक्ता कल्याण निधि से प्राप्त राशि में से कुछ हिस्सा बार को दान कर दिया जाय, जिस पर उनके पुत्र के द्वारा प्राप्त राशि मे से दी बनारस बार एसोसिएशन को फर्नीचर हेतु 20000 रुपये दान स्वरूप दिया गया, जिसे महामंत्री कमलेश यादव ने प्राप्त किया। सम्पूर्ण अधिवक्ता समाज स्व० मो० जफर खां के प्रति शोक संवेदना प्रकट कर उनकी प्रसंशा की व उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।






Post a Comment

Previous Post Next Post