वाराणसी: सोशल मीडिया फेसबुक पर अधिवक्ता की फर्जी आईडी बनाकर अधिवक्ता के ईस्ट मित्रों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज पैसा मांगने के साथ पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला प्रकाश मे आया, जिसकी जानकारी पीड़ित अधिवक्ता को हुई। पीड़ित अधिवक्ता संतोष मिश्रा ने प्रार्थना पत्र के जरिए अपर पुलिस आयुक्त अपराध व साइबर सेल जनपद वाराणसी को अवगत कराया एवं वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की। जिस पर अपर पुलिस आयुक्त द्वारा एफआईआर दर्ज करने के लिए अग्रसारित किया गया।
बता दे की अधिवक्ता संतोष मिश्रा का फोटो लगाकर फर्जी अकाउंट फेसबुक पर रिया खान व मिश्रा रिया के नाम से बनाकर अधिवक्ता के ईस्ट मित्रों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर पैसे की मांग की जा रही थी एवं पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी की जा रही थी।

