वाराणसी: अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/द्रुतगामी न्यायालय के न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने मुकदमा संख्या 571/2018 अंतर्गत धारा 376,328,504,506 थाना फूलपुर वाराणसी के मामले में अभियुक्त समृद्ध गुप्ता पुत्र प्रद्युम्न गुप्ता को संदेह का लाभ देते हुए सभी आरोपो से दोषमुक्त कर दिया। बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ फौजदारी अधिवक्ता संजय कुमार चौबे व दीपिका चौबे ने पक्ष रखा।
👉वादिनी मुकदमा द्वारा न्यायालय के समक्ष अंतर्गत धारा 156 (3) दिनांक 03/11/2018 दिया गया। अभियोजन कथानक के अनुसार वह पर्ल सर्विसेज फाइनेंस कंपनी एबीसी टावर सिगरा वाराणसी में सी आर एम पद पर कार्यरत थी उसकी पहचान समृद्धि गुप्ता से वर्ष 2017 में हुई तब समृद्ध गुप्ता ने उसे बताया कि वह चिल्ड्रन एकेडमी का डायरेक्टर है और उसकी मां श्रीमती देवी गुप्ता इलाहाबाद बैंक वाराणसी में मुख्य प्रबंधक पद पर कार्यरत है वह अपनी मां की सहायता से जिस फाइनेंस कंपनी में प्रार्थिनी कार्य करती है उसके क्लाइंट के लोन को आसानी से इलाहाबाद बैंक से पास कर देगा इससे प्रार्थिनी को उसकी फाइनेंस कंपनी से अच्छा कमीशन प्राप्त होगा समृद्ध गुप्ता की बातों पर उसने विश्वास कर लिया तथा उसके बुलाने पर उससे मिलने दिनांक 3.10.2017 को समय लगभग 1:00 बजे होटल आर्शीवाद वाराणसी जौनपुर रोड कर्खियावl इंडस्ट्रियल एरिया फूलपुर में गई जहां समृद्ध गुप्ता ने उसके पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिला दिया । पेय पदार्थ पीने के बाद चक्कर आने लगा तब समृद्ध गुप्ता ने कहा कि परेशान न हो वह इस होटल में एक रूम बुक किया है चलकर आराम कर लो आराम हो जाने के बाद घर चलेंगे प्रार्थिनी समृद्ध गुप्ता की बातों पर भरोसा करके व अपने स्वास्थ्य से संबंधि परिस्थितियों को देखते हुए कमरे में चली गई तथा नशीले पदार्थ के कारण गहरी नींद में सो गई । प्रार्थिनी के मजबूरियों का फायदा उठाकर समृद्ध ने उसके साथ उसकी इच्छा के विरोध शारीरिक संबंध बनाया । कुछ घंटे के बाद जब नींद खुली तो उसने अपने शरीर के निचले भाग में काफी दर्द महसूस हुआ प्रार्थीनी अपने आप को बिना कपड़ों के देखकर चौंक गई और देखा कि उसके चेस्ट पर दांत काटने के ढेर सारे निशान मौजूद है प्रार्थिनी जोर-जोर से रोने लगी तथा समृद्ध गुप्ता से कहा कि आपने मेरा बलात्कार क्यों किया तब समृद्ध गुप्ता ने कहा कि मुझसे गलती हो गई है मैं तुमसे शादी कर लूंगा कोई कुछ नहीं जानेगा और अगर तुम शोर मचाओगी तो मैने तुम्हारी अश्लील फोटो एवं एम.एम.एस बना लिया हूं जिसे मैं नेट पर अपलोड कर दूंगा प्रार्थिनी की मजबूरियों को फायदा उठाकर फोटो अपलोड करने की धमकी देकर समृद्ध गुप्ता ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। दिनांक 10.10.2018 को 10.00 बजे सुबह जब वह समृद्ध गुप्ता से पूछी की तुमने मुझे नशीला पदार्थ पिलाकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया था तब तुमने मुझे भरोसा दिया था कि मैं तुमसे शादी कर लूंगा। इस बात पर समृद्ध गुप्ता काफी उग्र हो गया तथा प्रार्थिनी को मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा तथा पुलिस से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा।

