वाराणसी: दी बनारस बार के सभागार में शुक्रवार को सेन्ट्रल बार व बनारस बार की संयुक्त साधारण सभा की असाधारण बैठक हुई। जिसमें प्रस्तावक अधिवक्ता नीरज कुमार श्रीवास्तव व संशोधित प्रस्ताव अधिवक्ता विवेक शंकर तिवारी के प्रस्ताव पर साधारण सभा द्वारा विचार व्यक्त किया गया। जिसकी अध्यक्षता सेन्ट्रल बार के अध्यक्ष मुरलीघर सिंह ने की एवं सभा का संचालन बनारस बार के महामंत्री कमलेश सिंह यादव द्वारा किया गया। सभा में सेन्ट्रल बार के महामंत्री सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय व आम अधिवक्ताओं के सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सप्तम वाराणसी द्वारा बार के प्रस्ताव (नो एडवर्स) का सम्मान न करने व बार के सम्मानित सदस्य अधिवक्ता नीरज कुमार श्रीवास्तव व बनारस बार के अध्यक्ष व बार के अन्य पदाधिकारीगण के साथ अवमाननापूर्ण व्यवहार करने तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित विधि व्यवस्था सतेन्द्र कुमार अन्टिल बनाम सी०बी०आई० वगैरह में दिये गये निर्देशो के विपरित कार्य करने के कारण विरोध स्वरूप शनिवार दिनांक 03.02.2024 को सम्पूर्ण न्यायालयो में अधिवक्तागण सम्पूर्ण दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया गया है एवम बार द्वारा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सप्तम वाराणसी के विरुद्ध शिकायती पत्र जाँच/कार्यवाही हेतु माननीय उच्च न्यायालय को पत्रक प्रेषित किया गया।
✍️जानें क्यों?✍️ द्वय बार ने जारी किया फरमान, इस शनिवार को अधिवक्ता नही करेंगे काम
byनमस्ते भारत
•
0

